विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर प्रांत राजस्थान द्वारा 11 जुलाई से 15 जुलाई तक प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र ऑनलाइन गूगल मीट पर तथा ऑफलाइन केंद्र परिसर भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन 52 अभ्यासियो ने भाग लिया । सत्र के समापन दिवस 15 जुलाई को मुख्य अतिथि और वक्ता जोधपुर नगर संचालक अशोक दानी जी ने सहभागियों को स्वयं को स्वस्थ रखते हुए राष्ट्र को भी स्वस्थ रखने का आव्हान किया । इसके पूर्व राज भूतड़ा द्वारा सत्र परिचय व नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास जी द्वारा केंद्र परिचय, श्याम मालवीय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उसके पश्चात सभी सहभागियों ने अपना अनुभव साझा किया।







