विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, पटना द्वारा महाविद्यालय के युवाओं के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायी 2-3 दिवसीय आवासीय 'युवा प्रेरणा शिविर' का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कदमकुआँ स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रांगण में 12 जून की शाम से 14 जून 2026 की शाम तक आयोजित किया गया ।










