Skip to main content
10 दिवसीय योग सत्र का आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर द्वारा 10 दिवसीय योग सत्र का आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर द्वारा 10 दिवसीय योग सत्र का आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर द्वारा3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी प्रकल्प नीडम, ग्वालियर एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय विशेष योग सत्र का 15 अक्टूबर को एक गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। गत 5 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

Get update on VK Arattai Channel

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानन्द केन्द्र ग्वालियर विभाग के विभाग सह प्रमुख श्री मुकेश गोस्वामी जी उपस्थित रहे, अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री मदन भार्गव जी ने की। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री रवि मिश्रा, संयोजक डॉ सरला वर्मा, व्याख्याता एवं हॉस्टल वार्डन श्री अमित धवन तथा केमिस्ट्री व्याख्याता श्री विष्णु सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मंच का पूरा संचालन पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा ही पूरी कुशलता के साथ किया गया, तथा सत्र के उद्घाटन व समापन के मंत्र भी विद्यार्थियों द्वारा ही उच्चारित किए गए। 

इसके साथ ही, कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायी 'विवेक वाणी' का वाचन किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों में एक नई आध्यात्मिक व मानसिक ऊर्जा का संचार किया। शिविर के दौरान विवेकानन्द केन्द्र से पधारे श्री मानस पाठक जी द्वारा विद्यार्थियों को नियमित योगासन और ध्यान का अभ्यास कराया गया, जबकि श्री जनार्दन त्यागी जी ने विशेष सत्र लेकर विद्यार्थियों को उनकी जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता और योग के महत्व पर अत्यंत उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। 

10 दिनों तक नियमित रूप से योग, ध्यान और प्राणायाम सीखने वाले विद्यार्थियों को समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग को निरंतर अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho