Skip to main content
युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शिवपुरी द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शिवपुरी शाखा द्वारा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आरजीपीव्ही, सतनवाड़ा, शिवपुरी में युवा संवाद कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन 11 सितम्बर 2026 किया गया। इस आयोजन में समाज के प्रबुद्धजन, प्राध्यापकगण, विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कुल 165 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन महाकौशल कॉलेज, जबलपुर द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, जबलपुर द्वारा महाकौशल कॉलेज, जबलपुर के विशेष सहयोग से विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं सहित कुल 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

'विश्व भ्रातृत्व दिवस' का आयोजन असम, गुवाहाटी द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, असम, गुवाहाटी द्वारा 11 सितंबर को 'विश्व भ्रातृत्व दिवस' के अवसर पर उग्रतारा नगर कामरूप विभाग, कलाक्षेत्र नगर एवं वशिष्ठ कार्यस्थानों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 99 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन इन्दौर द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, इन्दौर एवं एसजीएसआईटीएस SGSITS, इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितम्बर 1893 को शिकागो विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन की स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस का भव्य आयोजन किया गया। युवाओं को स्वामी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश से प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, रायपुर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में एक विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर को किया गया। आयोजन में महाविद्यालयीन स्टाफ, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित कुल 151 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन पीजीवी कॉलेज एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वालियर में

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा ग्वालियर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर पीजीवी कॉलेज एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वालियर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के कार्यकर्ता, शुभचिंतक, महाविद्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल' में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 206 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भोपाल द्वारा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विश्व बंधुत्व दिवस के शुभ अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस आयोजन में कुल 76 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, एम.पी. नगर स्थित 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, में एक विशेष कार्यक्रम 11 सितम्बर 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 58 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया और प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया।

'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भोपाल द्वारा 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन उपलक्ष्य में एनसीईआरटी, भोपाल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस आयोजन में कुल 156 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन अवसर पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग द्वारा

11 सितम्बर 2026 को 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन अवसर पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में एक विचारोत्तेजक विमर्श कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में कुल 302 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिनमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Universal Brotherhood Day Celebrated at Saraswathy Vidyanikethan Central School, Engandiyur, Keralam

VK Guruvayur Branch, organized a Universal Brotherhood Day celebration at Saraswathy Vidyanikethan Central School, Engandiyur, on 11 September 2026. The programme witnessed a total participation of 425, including 400 students and 25 others comprising the Principal, teachers, parents and 5 Karyakartas.

Universal Brotherhood Day with Special Lecture organized by VK, Jammu

VK Jammu Branch, in collaboration with the Office of Dean Students’ Welfare, Cluster University of Jammu, organized a special lecture to commemorate Universal Brotherhood Day on 11 September 2026 at the Conference Hall, GGM Science College, Jammu. The programme witnessed a total participation of 180, including students, faculty members and staff.

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन शिमला द्वारा

11 सितंबर 2026 को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा शिमला, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली शिमला और रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के संयुक्त तत्वावधान में "विश्व बंधुत्व दिवस" का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 170 प्रतिभागियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

दो दिवसीय 'दंपति कार्यशाला 2026' का आयोजन भावनगर विभाग द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भावनगर विभाग द्वारा 8-9 अगस्त 2026 को दो दिवसीय 'दंपति कार्यशाला 2026' का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भावनगर से 16, पालिताणा से 6, गढ़ड़ा से 7 तथा अमरेली से 4, कुल मिलाकर 33 परिवारों के साथ 45 बच्चों और 10 कार्यकर्ताओं सहित कुल 121 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव-अमृत पूजन का आयोजित भावनगर द्वारा

स्वामी विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी भावनगर द्वारा 6 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक तख्तेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव-अमृत पूजन' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 20 परिवारों के 53 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho