विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, असम, गुवाहाटी द्वारा 11 सितंबर को 'विश्व भ्रातृत्व दिवस' के अवसर पर उग्रतारा नगर कामरूप विभाग, कलाक्षेत्र नगर एवं वशिष्ठ कार्यस्थानों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 99 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
1. उग्रतारा नगर कामरूप विभाग (उजानबाज़ार व सती राधिका उद्यान परिसर)
उग्रतारा नगर कामरूप विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम सती राधिका उद्यान तक एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कुल 63 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, और प्रतिभागियों ने संदेश-पट्टिकाओं के माध्यम से विश्वबंधुत्व, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
इसके पश्चात उजानबाज़ार स्थित VKIC कार्यालय में ॐकार एवं शांति पाठ के साथ मुख्य सत्र प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में सुश्री अनीता दे द्वारा 'भुवन मण्डल' सामूहिक गीत तथा सुश्री दीपिका रायमेधी द्वारा स्वामी विवेकानंद की वाणी का पाठ प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री दीपंकर महन्त दादा ने भ्रातृत्व दिवस की प्रासंगिकता और स्वामी जी के विश्वबंधुत्व के संदेश पर विचार रखे। इसके बाद स्वदेश मंत्र का पाठ किया गया।
पुष्पा सोनी के संचालन में आयोजित इस सार्थक कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ ।
2. बटाहघुली (कलाक्षेत्र नगर एवं वशिष्ठ कार्यस्थान)
कलाक्षेत्र नगर एवं वशिष्ठ कार्यस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में बटाहघुली स्थित गणेश मंदिर परिसर में विश्व भ्रातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 36 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में आदरणीय मंजुश्री कलिता बैदेउ एवं आदरणीय धीरा डेका बैदेउ की विशेष उपस्थिति रही। सत्र के दौरान आदरणीय हरेश्वर डेका दादा तथा आदरणीय मामनी फुकन बैदेउ ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विश्व भ्रातृत्व दिवस के महत्व और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस सार्थक कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।








