विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की पटना शाखा द्वारा "विश्व बन्धुत्व दिवस" का आयोजन 11 सितम्बर 2025 बिहार विधान सभा के सभागार में किया गया। यह दिवस 11 सितम्बर 1893 को शिकागो धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।








