Skip to main content
युवा सम्मेलन कार्यशाला - पटना 01 युवा सम्मेलन कार्यशाला - पटना 02 युवा सम्मेलन कार्यशाला - पटना 03

दिनांक 24 मई 2025 को विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की पटना शाखा द्वारा एक दिवसीय युवा सम्मेलन कार्यशाला का सफल आयोजन टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर (टी. आर. टी. सी.), पाटलीपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना में किया गया। इस कार्यशाला का विषय था — "पर्सनैलिटी के प्रवाह में कहीं खो न जाए व्यक्तित्व"

इस अवसर पर पटना के विभिन्न पाँच महाविद्यालयों से चयनित 44 युवाओं सहित कुल 55 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला का शुभारंभ ई. अनंत कुमार (प्रशासक, टी. आर. टी. सी.) द्वारा दीप प्रज्वलन और ओंकार शांति पाठ के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में धर्मदासजी (पटना विभाग संगठक) ने कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्य स्पष्ट करते हुए युवाओं को विषय की गहराई से परिचित कराया।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आसन-प्राणायाम अभ्यास एवं रचनात्मक खेलों का आयोजन हुआ, जिससे युवाओं में ऊर्जा और एकाग्रता का संचार हुआ। तृतीय सत्र में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित कर कार्यशाला के केंद्रीय विषय पर संवाद और चिंतन का अवसर मिला। प्रत्येक समूह ने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें से दो छात्र और दो छात्राओं ने अपने-अपने समूह का प्रतिनिधित्व किया।

मुख्य सत्र में प्रान्त सह संगठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास के पाँच आयामों— शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक स्तर पर जागरूकता लाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दूसरों की नक़ल के बजाय अपने अंदर झाँककर, योग, स्वाध्याय, सेवा और त्याग के माध्यम से दिव्यत्व को विकसित करना ही सच्चा व्यक्तित्व विकास है।

कार्यक्रम का सफल संचालन रामकृपाल (आईटी समन्वयक) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ई. प्रवीण कुमार ठाकुर (प्राध्यापक) ने दिया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

इस कार्यशाला के माध्यम से चयनित युवाओं को प्रान्त स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की सफलता में नगर संचालिका शिखा सिंह परमार दीदीडॉ. कृष्णकांत जीनिर्मला दीदीमंजरी दीदीसुरेन्द्र जीसत्यमऋतुराज सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho