विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, गया जी द्वारा रेड क्रॉस के सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस उत्सव का भव्य आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यवसायियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाज सेवकों, विद्यार्थियों, मीडिया बंधुओं एवं विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 225 लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।







