Skip to main content
yoga-day-report-of-patna-nagar-june-2025 yoga-day-report-of-patna-nagar-june-2025 yoga-day-report-of-patna-nagar-june-2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना शाखा द्वारा 802 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा पटना एवं पाटलिपुत्र विभाग के अंतर्गत विभिन्न संगठनों के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

Image removed. कार्यक्रमों की शुरुआत

19 जून 2025 को संजय गांधी डेयरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यशाला से योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसमें श्री धर्मदासजी (विभाग संगठक) और श्री ज्ञानेश्वर शर्माजी (प्रांत व्यवस्था प्रमुख) ने PowerPoint प्रस्तुति के माध्यम से योग के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला।

Image removed. योग दिवस की सुबह का आयोजन

21 जून की सुबह, विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ताओं की टीम ने पटना और आस-पास के 16 प्रमुख स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए। ये स्थल थे:

  • SBI-LHO
  • DNS इंस्टिट्यूट
  • TRTC
  • The Institute of Chartered Accountants of India
  • बिहार वेटनरी कॉलेज
  • भाभा सेंट्रल स्कूल, कुरथौल
  • मैक्सवेल कॉम्प्लेक्स, राजापुर
  • गोविंदचक
  • राजीव नगर मार्ग-4
  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय
  • भाऊराव देवरस सेवा न्यास - IGIMS परिसर
  • विवेकानंद केंद्र कार्यालय
  • कुर्हा
  • कामाख्या मंदिर, शिल्पी पोखरा, छपरा
  • रमना मैदान, आरा

इन सभी स्थानों पर शिथिलीकरणयोगासनक्रियाएं, और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। अभ्यास के उपरांत इस वर्ष की योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" पर सारगर्भित उद्बोधन भी हुआ।

Image removed. उपस्थिति और सहभागिता

कुल 16 स्थानों पर आयोजित इन सत्रों में 27 कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में 802 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।

 

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho