Skip to main content

Universal Brotherhood Day 2016 Patnaमानव का गहना है संवेदनशीलता – महामहिम राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा

उपरोक्त पंक्तिया महामहिम राज्यपाल श्रीमती  मृदुला  सिन्हा विवेकानंदा केंद्र द्वारा आयोजित विश्व बंधुत्व दिवस के कार्यक्रममै बोल रही थी | कार्यक्रम का आयोजन ए एन सिन्हा सामाजिक अध्ययन केंद्र मै था | उन्होंने बताया की जिस प्रकार मनुष्य अपने शारीर को विशेष प्रकार के आभूषण से सुशोभित करते है उसी प्रकार मानव ह्रदय का आभूषण  है संवेदनशीलता  | आज हम विद्यालयों एवं महाविद्यालयों मै मानव का निर्माण न कर एक विशेष प्रकार के पैकेज का निर्माण कर रहे है जबकि आज समाज को संवेदनशील मानव निर्माण की आवश्यकता है | पढ़ाई आवश्यक है परन्तु शिक्षा अधिक आवश्यक है | वर्त्तमान समय में विज्ञानने  बहोत प्रगति की है परन्तु साथ ही साथ हमारे चरित्र में बहुत निराशाजनक परिवर्तन आया है | समाज में बेटियों का विशेष स्थान है आवश्यकता है समाज में उनके लिए विशेष प्रावधान की | आज के समाज में विवेकानंद जैसे व्यक्ति की आवश्यकता है | विशीष्ट अतिथि न्यायमुर्ती शिवाजी पाण्डेय ने कहाकि स्वामी विवेकानंदा ने विश्व को वेदांत और भारतीय संस्कृति का परिचय कराया | यदि भारतीय  युवा स्वामी विवेकानंदा की तरह खड़ा हो तो भारत फिर से विश्व गुरु बन सकता है | जिस तरह सभी नदिया समुद्र मै मिलती है उसी तरह युवा शिक्षा ग्रहण करके इस भारत को विकसित कर सकते है | अध्यक्षीय उद्बोधन मै नगर संरक्षक रविनंदन सहाय ने कहाकि स्वामीजी ने समजा था की समाज को आध्यात्मिकता के मिलाप की आवश्यकता है |

कार्यक्रम का सञ्चालन नगर प्रमुख ज्ञानेश्वर शर्मा ने किया | कार्यक्रम का प्रारम्भ तिन ओमकार और प्रार्थना से हुवा जिसको केंद्र के कार्यकर्ता स्नेहा सागर ने लिया | गीत केंद्र के कार्यकर्ता माधव ने लिया | सह नगर संचालक अधिवक्ता श्रीमती शिखा सिंह ने मंच आसीन अतिथियो का परिचय दिया | सह नगर प्रमुख पंकज ने विवेकानंदा केंद्र का परिचय दिया | धन्यवाद ज्ञापन नगर व्यवस्था प्रमुख नरेश प्रसाद ने दिया | कार्यक्रम में महामहिम का स्वागत डॉ. अजय कुमार जो केंद्र की पटना शाखा के संरक्षक है उन्होंने किया | 

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho