विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल' में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 206 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।








