Skip to main content
विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में2 विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल' में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 206 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। 

Get update on VK Arattai Channel

इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व बंधुत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों से जोड़ना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग व्यवस्था प्रमुख श्री मनोज पाठक जी, श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान आगामी “उत्तिष्ठ भारत” प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया और सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho