विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, सागर एवं स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के संयुक्त तत्वावधान में 26 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के प्रांगण में योग संगम - 2026 एवं विचार गोष्ठी का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के योग साधक, शिक्षाविद, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।









