Skip to main content
yuva-prerana-shibir-september-2023

आज राजस्थान प्रान्त के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील के मा भारती महाविद्यालय परिसर में युवा प्रेरणा शिविर का सफल आयोजन हुआ।

केंद्र के जनजाति सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सज्जनगढ़ और कुशलगढ़ तहसील के २१ गावों के १०५ युवा,  ( ४१ भाई और ६४ बहनों ) ने शिविर में उपस्थित रहें । ११ कार्यकर्ताओं की संचालन चमू और ५ अधिकारी के मार्गदर्शन में शिविर हुई ।

आ जगदीशजी जोशी के आशीर्वचन से शिविर का प्रारंभ हुआ । मा भारती विद्यालय के संस्थापक आ करणी सिंहजी ने जनजाति क्षेत्र में केंद्र कार्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । आ जयगिरी राज सिंहजी ने मानगढ़ आरोहण का विषय सबके सामने रखा । आ लोकेश भाई, सह प्रान्त संगठक, गुजरात प्रान्त ने *ओ वीर साहस बटोर !* शिविर सूत्र के विषय पर प्रभावी उद्बोधन दिया । आ शीतल दीदी ने  आह्वान सत्र लिया ।

सभी शिविरार्थी भाई बहन ने बौद्धिक,  गीत, खेल के सत्रों में बड़े उत्साह और पूर्ण मनोयोग से भाग लिया । ९७ युवा भाई बहन १ अक्तूबर को होने वाले मानगढ़ आरोहण हेतु प्रस्तुत हुए ।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho