Skip to main content
National Youth Day - Patna National Youth Day - Patna National Youth Day - Patna

01 जनवरी 2023 को विवेकानन्द केन्द्र प्रान्त कार्यालय पाटलिपुत्र में नगर समिति सदस्य और अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर 'कल्प तरु' दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रान्त संगठक श्री मुकेश भैया ने ठाकुर रामकृष्णपरमहंस जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक साधनाओं पर प्रकाश डाला। बाद में, 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पटना शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। श्री अरविंद महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिखा सिंह परमार एवं अध्यक्षा प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजलि प्रसाद जी रहीं। सभागार में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए शिखा दीदी ने बोला कि हमें स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों के अनुकूल धैर्यवान, चरित्रवान बलशाली और नेतृत्व करने वाले युवा बनकर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए।

विवेकानन्द केन्द्र कार्यालय पाटलिपुत्र के पास ही दो जगह पर स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई जिसमें स्थानीय निवासी तथा राहगीरों ने भी पुष्प अर्पण करते हुए स्वामी जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। केन्द्र कार्यकर्ता श्री अशोक जी और श्रीमती सुभाषिनी दीदी ने संचालन करते हुए स्वामी जी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।       

पाटलिपुत्र स्थित नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में युवा दिवस मनाया गया जहाँ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.एन. सिंह जी और समन्वय रोमा रानी दीदी ने किया। आईटी के विद्यार्थियों ने परिश्रम से स्वामी विवेकानन्द जी का फोटो और पीपीटी डिजाइन किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिव कुमार प्रसाद सिंह, केन्द्र कार्यकर्ता, प्रांत साहित्य प्रमुख विवेकानन्द जी के संपूर्ण जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया। अतिथि के रूप में केंद्र कार्यकर्ता श्री विवेकानन्द मिश्रा, रीता दीदी और कविता दीदी उपस्थित रहें।

ज्ञात हो कि विवेकानन्द केन्द्र बिहार-झारखण्ड प्रान्त की ओर से 2 महीनों के लिए 'युवा नेतृत्व विकास अभियान' का आयोजन किया गया था। उसी शिविर के कुछ युवाओं ने योजनाबद्ध रूप से विवेकानन्द जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय गीत, विवेकवाणी से वहाँ उपस्थित लोगों में देशभक्ति भावना का संचार हुआ।

अभियान के चयनित युवाओं को उस दिन गंगा देवी महिला महाविद्यालय ,जानकी देवी महिला कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एण्ड साइंस समेत अन्य कई कॉलेजो में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

उसी प्रकार से 17 जनवरी को पाटलिपुत्र स्थित 'टूल रूम ट्रेनिंग सेन्टर' में विवेकानन्द जयन्ती मनायी गयी। इस उपलक्ष्य वैसे प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया जो 'युवा नेतृत्व विकास अभियान' के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल गत माह शामिल हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत और संचालन श्री अशोक कुमार, कार्यालय प्रमुख, विवेकानन्द केन्द्र पटना ने किया। पुष्पांजलि के बाद श्री विनोद सर ने अध्यक्षीय भाषण दिया। एक राष्ट्रभक्ति गीत के बाद मुख्य वक्ता का उद्बोधन हुआ। पटना केन्द्र की नगर संचालक शिखा सिंह परमार दीदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानन्द जी की दृष्टि से 3 प्रकार की शिक्षा की जरूरत है। उसमें से यह कौशल-प्रबंधकीय शिक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है जो यहाँ TRTC संस्थान में दी जा रही है। प्रमाणपत्र वितरण के बाद प्राचार्य श्री अनंत महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho