अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद केंद्र, पटना नगर की ओर से शहर के विभिन्न चार संस्थानों में योग अभ्यास शिविर का सफल आयोजन किया गया। केंद्र के 7 कार्यकर्ताओं की टीम ने पूरी योजना और सुव्यवस्थित तरीके से इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया टीम के सफल प्रबंधन से चारों स्थानों को मिलाकर कुल 254 लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास में भाग लिया।








