विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, हिमाचल प्रांत, शाखा कांगड़ा द्वारा रिपु दमन ट्रस्ट के सहयोग से 22 नवंबर 2026 को गोपाल बाग, घुरकड़ी (कांगड़ा) में एक निशुल्क ई.एन.टी. चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की ओपीडी में 70 से अधिक लोगों ने भाग लेकर इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।
इस शिविर में डॉ. संजय सचदेवा ने अपनी सेवाएं देते हुए आए हुए मरीजों की गहन जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। इस सेवा कार्य में एकल विद्यालय के साथियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
अंत में, शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों एवं नागरिकों ने मिलकर एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।








