विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, कांगड़ा द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का अत्यंत गरिमामय आयोजन किया गया। स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, मटौर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार में सहभागिता की।








