विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा ग्वालियर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर पीजीवी कॉलेज एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वालियर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के कार्यकर्ता, शुभचिंतक, महाविद्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।












