Skip to main content

नमस्कार !

हम आपको वर्ष २०२५–२६ का ‘विवेकानन्द केन्द्र समाचार (Vivekananda Kendra Samachar – VKS)’ डिजिटल प्रति में प्रेषित कर रहे हैं।

२९ जुलाई गुरु पूर्णिमा का पावन दिवस है। समस्त भारतवासियों के लिए गुरु का स्थान सर्वोच्च है, क्योंकि वही हमें सही मार्ग दिखाते हैं। विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ताओं के लिए ‘ॐकार’ ही गुरु है, जिससे सम्पूर्ण सृष्टि का उद्भव हुआ है। हम प्रणव ‘ॐ’ से निरन्तर प्रेरणा ग्रहण करते हैं।

वर्ष २०२५–२६ ने हमें यह विश्वास और शक्ति प्रदान की कि सब कुछ सम्भव है। इसी कारण इस वर्ष का विषय ‘साधना’ रखा गया है। यह विषय हमारे लिए स्वयं साधना बन गया, क्योंकि विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता प्रत्येक कार्य को ईश्वरीय-कार्य मानते हैं। इस वर्ष हम स्वयं को पुनः स्मरण कराते हैं कि हम उस दिव्य-शक्ति के हाथों में मात्र एक साधन (निमित्त) हैं और उसी के द्वारा चुने गए मार्ग पर अपने दायित्व की पूर्ति हेतु निरन्तर अग्रसर रहना है। प्रत्येक कार्य को यदि साधना के रूप में किया जाए, तो वह हमें संतोष प्रदान करता है, क्योंकि उसमें ईश्वर का दिव्य स्पर्श प्रसाद के रूप में प्राप्त होता है। आइए, हम प्रत्येक कार्य को ईश्वर को समर्पित मानकर करें।

हम भारतवासियों के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। ‘विवेकानन्द केन्द्र समाचार’ का अवलोकन करते समय आपको इसकी अनेक प्रेरक झलकियां देखने को मिलेंगी।

हम अपने सभी परिपोषकों (Patrons) के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं, जो विवेकानन्द केन्द्र के सुदृढ़ स्तम्भ हैं। आप अपने आर्थिक तथा नैतिक सहयोग से जीवनव्रती, सेवाव्रती एवं अन्य पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का सम्बल बन रहे हैं, जो कि मातृभूमि की सेवा में समर्पित हैं। विवेकानन्द केन्द्र अपनी विविध गतिविधियों के माध्यम से निरन्तर आगे बढ़ रहा है तथा स्वामी विवेकानन्द के सन्देश—"नर सेवा ही नारायण सेवा है"—का प्रसार कर रहा है।

इसी पावन उद्देश्य की पूर्ति के लिए आपसे हमारा विनम्र आग्रह है कि आप अपनी ओर से कम-से-कम एक नए परिपोषक (Patron) को जोड़कर इस महान कार्य में अपना समर्पण अर्पित करें तथा उन्हें विवेकानन्द केन्द्र के संरक्षक परिवार का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें।

समाचार-पत्र पढ़ने के उपरान्त कृपया अपने सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं हमें अवश्य भेजें।

आगामी सभी उत्सवों के लिए हमारी ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

मातृभूमि की सेवा में सदैव आपकी,

रेखा दवे
संयुक्त महासचिव
विवेकानन्द केन्द्र

Click for Download


Click for Download

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho