12/01/2013 रानीवाड़ा : स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष में रानीवाड़ा में वीराट शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शार्धशती समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा को संबोधित करते हुए, बड़गांव सुरज कुडं महंत श्री 1008 लहर भारती महाराज नें, कहा कि आज हमें स्वामी विवेंकानन्द के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानन्द ने जिस प्रकार हिन्दु धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिये अपना जीवन सर्वस्व समर्पित किया उसी प्रकार हमें भी देश हेतु कार्य करना चाहिए।
जयपुर 12 जनवरी। स्वामी विवेकानन्द की 150 वीं जयन्ती वर्ष के पूर्ण होने पर ‘‘स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह’’ के नाम से किये जाने वाले वर्षभर के कार्यक्रमों का भव्य शुभारम्भ आज विषाल शोभायात्रा द्वारा गुलाबी नगर सहित सम्पूर्ण देषं में प्रारम्भ हुआ।









