Skip to main content
 साधना दिवस अमृतसर - पंजाब प्रांत  साधना दिवस अमृतसर - पंजाब प्रांत

एक जीवन, एक ध्येय मनुष्य निर्माण से राष्ट्रीय पुनरुत्थान को समर्पित विवेकानंद केंद्र के संस्थापक हमारे प्रेरणा पुंज माननीय एकनाथ रानाडे जी की जयंती 19 नवंबर 2025 पर उनके अनिरुद्ध कार्यगति और आदर्शों को याद करते हुए उनको भावपूर्ण पुष्पांजलि, शत् शत् नमन | सेंट सारंगधर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ रजनी डोगरा के सानिध्य में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में कुल संख्या 26 रही | इस कार्यक्रम में विद्यालय के गायत्री हाऊस की अध्यापिकाओं व बच्चों ने विवेकानंद राक मेमोरियल, कन्याकुमारी के संस्थापक माननीय एकनाथ रानाडे जी की जीवनी व कार्यों का संस्मरण किया | सभी ने उनसे यह प्रेरणा ग्रहण की कि अनेक बाधायों के बावजूद किस तरह लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को प्राप्त करना है। विवेकानंद केंद्र विभाग, अमृतसर से संपर्क प्रमुख श्रीमती सुनीता शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य माधवी मोहला, साहित्य प्रमुख रितु शर्मा तथा केंद्र संयोजिका दीदी रजनी डोगरा उपस्थित रहीं | सभी ने अपने अपने संबोधन में माननीय एकनाथ रानाडे जी की संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा का वर्णन किया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho