Skip to main content
gita jayanti, mayapuri, janakpuri, vivekananda kendra, uttar pradesh gita jayanti, mayapuri, janakpuri, vivekananda kendra, uttar pradesh gita jayanti, mayapuri, janakpuri, vivekananda kendra, uttar pradesh

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,जनकपुरी नगर द्वारा गीता जयंती उत्सव शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 को प्रातः 11: 30 से 13.00 बजे सनातन धर्म मंदिर, माया विहार, मायापुरी विस्तार, जनकपुरी नगर में मनाया गया। जिसमे लगभग ७० लोगो की उपस्थिति रही।

आज जनकपुरी नगर, (मायापुरी विस्तार) में सह संचालिका नीमा भट्ट जी तथा मंदिर समिति एवं स्थानीय निवासियों के सहयोग द्वारा गीता जयंती का सफल आयोजन हुआ।  कार्यक्रम मे बच्चों सहित लगभग 65 से 70 लोगो की उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने श्रीमद भगवत गीता विषय पर अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां दी।

आयोजन के मुख्य अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश जी ने उपस्थित लोगों को जीवन में गीता के महत्व और उसके प्रभाव के बारे में बताया। उनके उद्बोधन को बच्चों सहित सभी लोगों ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। उत्तर प्रांत के संपर्क प्रमुख श्री राज मोगिया जी ने उपस्थित सभी लोगों से गीता अध्ययन करने का आग्रह किया।

जनकपुरी नगर प्रमुख श्री विनित वत्स ने उपस्थित लोगों के सम्मुख विवेकानंद केंद्र का परिचय दिया। साथ ही उन्होंने भगवत गीता के विषय पर अपने अनुभव साझा किए और एक प्रसंग द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को जीवन में गीता के महत्व को समझाया।  

अंत में नीमा भट्ट जी ने विवेकानंद केंद्र की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों और बच्चों का, आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस सफल आयोजन के लिए नीमा भट्ट जी के स्कूल के बच्चों, उनके अध्यापकों और गोपाल भट्ट जी का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho