विवेकानंद केंद्र जोधपुर द्वारा पाल लिंक रोड स्थित कृष्ण मंदिर जोधपुर में योग सत्र का आयोजन हो रहा है। दिनांक 4 अगस्त से 13 अगस्त तक होने वाले इस दैनिक योग सत्र का समय सुबह 6:15 से 7:15 का होगा।
केंद्र के हिंदी प्रकाशन प्रमुख अशोक माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में एम बी एम विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार दशरथ सोलंकी विशिष्ट अतिथि तथा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद स्टडीज एंड रिसर्च के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला नगर अस्पताल के निदेशक डॉ राम गोयल करेंगे।
विवेकानंद केंद्र जोधपुर में आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रसिद्ध सीपीआर मैन प्रोफेसर डॉ राजेंद्र तातेड़ ने आपातकालीन प्रथमोपचार सीपीआर का प्रशिक्षण दिया।
"योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति और समाज दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। विवेकानंद केंद्र विगत कई वर्षों से समाज को यह सेवा प्रदान कर रहा है जो प्रशंसनीय है"- उपरोक्त उद्गार विधायिका सूर्यकांता व्यास जीजी ने विवेकानंद केंद्र द्वारा गीता भवन प्रांगण में आयोजित 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में कही।
संस्कार वह प्रक्रिया है जो बाल मन को सम्पूर्ण जीवन का आधार प्रदान करती है। शिविर में दिए गए संस्कार शिविरार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। ये विचार विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा जोधपुर द्वारा आयोजित आवासीय व्यक्तित्व विकास के समापन समारोह पर मुख्य व्यक्ता राजस्थान प्रान्त संगठक सुश्री प्रांजलि येरिकर ने व्यक्त किये।
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर द्वारा नव वर्षाभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रमुख श्याम मालवीय ने किया। ओंकार और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी ने एक दूसरे को तिलक लगाया और मौली बांधी, एक दूसरे को भगवा दुपट्टा पहनाया। उसके बाद केंद्र कार्यकर्ता राज भूतड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उसके पश्चात ब्यावर के युवा प्रमुख रितेश भैया ने यह कल कल छल छल बहती क्या कहती गंगा धारा गीत गाया।