स्मारक के निर्माण में भारतभर से इतने लोगों का सहयोग रहा कि इसका उद्घाटन कार्यक्रम 2 सितम्बर 1970 से प्रारम्भ होकर दो महीना चलता रहा। भारत के लोगों ने एक होकर इस स्मारक का सफलतापूर्वक निर्माण किया। इस भव्य स्मारक का निर्माण सघन सम्पर्क के कारण हो सका, इसलिये इसके 50वे वर्ष में यह सोचा गया कि ‘एक भारत विजयी भारत’ शीर्षक के अन्तर्गत राष्ट्रव्यापी सम्पर्क किया जाये।







