Skip to main content
mahatma-gandhi-award-nidam-prakalp-january-2025 mahatma-gandhi-award-nidam-prakalp-january-2025

समाज में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के प्रकल्प नीडम को राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, ने नीडम को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार नीडम को वर्ष 2022 के दौरान समाज में किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए दिया गया।

नीडम ने समाज में योग, पर्यावरण, प्राकृतिक चिकित्सा, युवाओं के चरित्र निर्माण और बच्चों में संस्कार जागरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन प्रयासों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरस्कार को विवेकानंद केंद्र की ओर से प्रांत प्रमुख भंवर सिंह राजपूत और प्रकल्प प्रमुख नितिन मांगलिक ने ग्रहण किया।

विशिष्ट उपस्थिति: इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र के प्रांत संगठक सुश्री रचना जानी, प्रांत सह संचालक राम भुवन सिंह कुशवाह, भोपाल नगर प्रमुख डॉ. प्रवेश, प्रकल्प संगठक सुमित भारद्वाज, रमेश मालवीय और जनार्दन त्यागी सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी पुरस्कार की महत्ता: राष्ट्र्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार हर वर्ष मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्थान को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों की न केवल पहचान करता है, बल्कि उन्हें और अधिक प्रेरित करने का माध्यम भी बनता है।

नीडम को यह सम्मान मिलने से न केवल विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी का गौरव बढ़ा है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण के प्रति एक आदर्श प्रस्तुत हुआ है।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho