दिनांक 11 सितम्बर 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में अपना सुप्रसिद्ध भाषण देकर संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया था। उसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी – एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन – की दिल्ली विभाग की रामकृष्णपुरम नगर शाखा द्वारा आज केंद्रीय विद्यालय NCERT में विश्व बंधुत्व दिवस के अंतर्गत Quotation Recitation Competition का आयोजन किया गया।







