Skip to main content
Quotation Recitation Competition 

दिनांक 11 सितम्बर 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में अपना सुप्रसिद्ध भाषण देकर संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया था। उसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी – एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन – की दिल्ली विभाग की रामकृष्णपुरम नगर शाखा द्वारा आज केंद्रीय विद्यालय NCERT में विश्व बंधुत्व दिवस के अंतर्गत Quotation Recitation Competition का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा धारण कर उनके शिकागो भाषण के अंश प्रस्तुत किए और प्रभावशाली वक्तव्य सुनाए। बच्चों की प्रस्तुतियों से वातावरण प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण बन गया।

आगे भी विवेकानंद केंद्र इन बच्चों के साथ संस्कार वर्ग आयोजित करेगा, जिसमें कहानी, खेल, गीत, वैदिक मंत्रोच्चारण और आत्मरक्षा जैसी गतिविधियों के माध्यम से साप्ताहिक कार्यशालाएँ होंगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रांत सह संगठक आदरणीय लोकेश केशरे जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho