Skip to main content
universal-brotherhood-day-celebration-at-muzaffarpur universal-brotherhood-day-celebration-at-muzaffarpur universal-brotherhood-day-celebration-at-muzaffarpur

विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा 11 सितंबर 2024 को रामेश्वर महाविद्यालय में विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवंत करते हुए विश्व बंधुत्व के भाव को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव कुमार सिंह द्वारा ॐ मंत्र के उच्चारण से हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष प्रवीण दाभोलकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए एक महान आदर्श बताया और भारत की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के महत्व पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य व्यास नंदन शास्त्री ने स्वामी विवेकानंद द्वारा भारतीय संस्कृति को गौरव प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राम बालक चौधरी ने की और प्रो. डॉ. अरुण कुमार सिंह ने विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया।

कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश चौधरी ने किया और शंभू मोहन प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस आयोजन में लगभग 450 लोगों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से विवेकानंद केन्द्र ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho