विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा बिलासपुर द्वारा संस्कार वर्ग में रंग पंचमी का उत्सव अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में श्री अनिल साहू नगर प्रमुख, श्री विवेक पांडे सह नगर प्रमुख और श्री योगेंद्र राठौड़ छत्तीसगढ़ विभाग संगठक की गरिमामयी उपस्थिति रही,
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों और कार्यकर्ताओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का संचार किया, जिसके उपरांत मंत्र अभ्यास और ओजस्वी जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
उत्सव के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल खेले और सनातन हिंदू धर्म में रंग पंचमी के आध्यात्मिक महत्व को समझा, जिसमें यह बताया गया कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर आकर रंगों के उत्सव में सम्मिलित होते हैं।
जिन्होंने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, नई शुरुआत और वातावरण से नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का प्रतीक है।







