Skip to main content
Prantiya Karyakarta Prashikshan Shivir Prantiya Karyakarta Prashikshan Shivir Prantiya Karyakarta Prashikshan Shivir

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी बिहार-झारखण्ड प्रान्त द्वारा प्रान्तीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार  25 दिसम्बर 2021  से  शुक्रवार 31 दिसम्बर 2021 तक माहुरी मण्डल भवन, गया में किया गया। जिसमे पुरे प्रान्त से 16 शिविरार्थियों की उपस्थिति रही। संचालन चमू और व्यवस्था चमू की संख्या 8 की रही।

सम्पूर्ण शिविर का विषय "नवीन पर्व के लिए नवीन प्राण चाहिए'  इसके आधार पर प्रत्येक दिवस के विषय क्रमशः सवेंदना, स्वाभिमान, नेतृत्व, संगठन, समर्पण, समयदान रखा गया था । शिविर का उद्घाटन आ.सुधीर कुमार अम्बष्ठ, सह प्रान्त प्रमुख एवं डॉ. विजय करण जी, विभाग संचालक, पटना नगर  के आशीर्वचन से हुआ।

शिविर के प्रत्येक दिवस के बौद्धिक सत्र का विषय -  भारतमाता और ओमकार, राष्ट्रभक्त स्वामी विवेकानंद, मनुष्य निर्माण एवं राष्ट्र पुनरुथान, केन्द्र प्रार्थना, एकनाथजी और शिलास्मारक, अनुशासन, आज्ञापालन और दिनचर्या, राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, केन्द्र कार्य की आवश्यकता, कार्यपद्धत्ति और कार्यप्रणाली, संपर्क तंत्र-मंत्र-तंत्र, और कार्यकर्ता गुण-विशेष पर क्रमशः वक्ताश्री  आ.सुधीर कुमार अम्बष्ठ, आ.विजय कुमार वर्मा, आ.ज्ञानेश्वर शर्मा,आ.धीरज कुमार,धर्मदास सिंह,चिराग परमार,सुश्री बर्षा सिंह द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

नैपुण्य वर्ग का विषय  - हमारे उत्सव, बैठक,कार्यरचना और व्यवस्था, साहित्य और व्यवस्था, संस्कार वर्ग गठ-पठ रचना, और प्रकल्प पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के समक्ष स्पष्ठ किया गया।

शारीरिक अभ्यास  - योगाभ्यास अभ्यास में प्रातः योग सत्र का एवं  संध्या में संस्कार वर्ग का विशेष योग सत्र की चर्चा पर  ध्यान दिया गया। रात्रिकालीन सत्र प्रेरणा से पुनरुथान में विशेष बिहार के अज्ञात वीर क्रांतिकारी क्रमश: तारा देवी (सिवान), वीर बाबू सियाराम सिंह (तिलकपुर), वीर निशान सिंह(सासाराम), वीर महेंद्र गोप(बाँका), वीर गणपत राय(राँची) इन सभी का योगदान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्राता संग्राम के आंदोलन में रहा।

शिविर की रचना दो गणों 
    1.तारादेवी,
    2.बाबू सियाराम सिंह
    
    में कि गई इन गणों का  एवं सम्पूर्ण शिविर का नाम करण भी अज्ञात वीर क्रांतिकारी के नाम और जन्मस्थान के आधार पर रखा गया। 

शिविर में आहुति सत्र में आ.मुकेश कीर जी, प्रान्त संगठक  द्वारा मार्गदर्शन किया गया। आहुति सत्र आव्हान में 7 कार्यकर्ताओं ने समयदान का संकल्प लिया।  जिसमें विवेकानन्द केन्द्र की  50वीं वर्षगाँठ के निमित्त 2 कार्यकर्ताओं ने एक वर्ष का समयदान का संकल्प लिया।

शिविर के विशेष आकर्षण केन्द्र माँ शारदा जन्मजयंती पर भजन संध्या का आयोजन एवं शिविर के छठवें दिवस पर लगभग  75 घरों में गृह संपर्क रहा। उसी प्रत्यक्ष संपर्क से 50-55बच्चों का विशेष संस्कार वर्ग एवं उसी संध्या में नगर के 40-45 गणमान्य जनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

शिविर अधिकारी के रूप में आ.सुधीर कुमार अम्बष्ठ, सह प्रान्त प्रमुख की भूमिका रही। शिविर में विशेष उपस्थिति शिवकुमार प्रसाद, प्रान्त साहित्य सेवा प्रमुख ,राहुल राय जी, पटना नगर प्रमुख एवं श्रीमती लवली सिंह कार्यकर्ता की रही।

शिविर मार्गदर्शक आ.मुकेश कीर जी, शिविर प्रमुख धर्मदास, बौद्धिक प्रमुख सुश्री बर्षा सिंह जी, साक्षी विनायक आ. धनंजय सिंह जी एवं आ.गणेश प्रसाद जी, शिविर व्यवस्था प्रमुख, आ.महेश प्रसाद जी, शिविर सारथी  इन सभी का  योगदान  महत्वपूर्ण रहा । 

शिविर में कुल  उपस्थिति  24 की रही जिसमें सहभागी भैया -9,सहभागी बहिन:-7 एवं संचालन और व्यवस्था:;8 रही ।
भागलपुर विभाग:-10,पटना नगर:-4,ग्राम स्थान बरबीघा:-2,गया नगर:-5,राँची नगर:-1,प्रांत एवं विभाग:-2

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho