Skip to main content

Pariksha de Hanste Hanste shibir @ Gurukul Chikhaliस्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिंहनाद प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा-8 - कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के मध्य किया गया । इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में नगर के 20 विद्यालयों में संपर्क करके 20-30 नवम्बर के मध्य विद्यालय में ही प्रतियोगिता के द्वारा लगभग 300 बच्चों का चयन किया गया । तत्पश्चात द्वितीय चरण में चयनित विद्यार्थियों का एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया| इस चरण में 100 विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें 27-30 दिसम्बर के बीच आवासीय 3 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर के लिया आमंत्रित किया गया ।

इस चरण में 7 विद्यालयों के 65 छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी साथ में 25 युवा एवं 15 वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मलित हुए । 3 दिवसीय शिविर का उद्घाटन डा.राजीव रंजन द्वारा किया गया| शिविर में विद्यार्थियों का जागरण 5:30 से होने के पश्चात प्रातःस्मरण,योगाभ्यास,गीतापाठ, अल्पाहार,श्रम कार्य,खेल,कहानी,आनंदमेला इत्यादि होने के बाद रात्रि 9.30 बजे तक की दिनचर्या का पालन होता था । शिविर में व्यक्तित्व विकास,समय-प्रबंधन,अनुशासन, भारतीय संस्कृति,भारत का इतिहास,स्वामी विवेकानंद, सामान्य लोगो का असामान्य संगठन अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उद्बोधन हुआ । साथ ही सफलता के मापदंड एवं जीवन ध्येय तथा राष्ट्र के समक्ष चुनौतियाँ तथा प्रतिसाद विषय पर मंथन हुआ । परीक्षा दे हँसते-हँसते कार्यशाला का आयोजन भी शिवरार्थियों के मध्य किया गया । अंत में आहुति सत्र के साथ शिविर का समापन किया गया| शिविर के समापन के पश्चात  शिविर में सम्मलित शिवरार्थियों के द्वारा नगर में अलग -अलग स्थानों में 5 नये संस्कार वर्गों का नियोजन किया गया ।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho