विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, कांगड़ा द्वारा 16 से 18 मार्च 2026 तक रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां में तीन दिवसीय 'समर्थ शिक्षक समर्थ भारत' शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 10 समर्पित कार्यकर्ताओं की आयोजन टीम के नेतृत्व में इस कार्यशाला को दो बैचों में विभाजित किया गया, जिसमें कुल 69 शिक्षकों (प्रथम बैच में 46 और द्वितीय में 23) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।







