विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी मध्य प्रदेश द्वारा योग प्रतिमान का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यकर्ताओं के लिये किया गया. योग प्रतिमान प्रशिक्षण शिविर मे शिक्षकों के लिये समर्थ शिक्षक उन्मुखिकरण कार्यशाला तथा विद्यालयीन बच्चों के लिये परीक्षा दे हWसते - हWसते का प्रशिक्षण दिया गया. योग प्रतिमान प्रशिक्षण शिविर मे योग, प्रेरणा से पुनरुत्थान, गण चर्चा, खेल तथा योग प्रतिमान समर्थ और परीक्षा दे हWसते - हWसते पर मार्गदर्शन दिया गया और प्रशिक्षणार्थिओं का अभ्यास वर्ग हुआ. कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मे मध्य प्रदेश के कुल ३० कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.
आई.बी. के पूर्व प्रमुख तथा विवेकानन्द इंटरनेशनल फाउण्डेशन के निदेशक श्री अजीत ङोवाल ने कहा है कि आज आंतरिक सुरक्षा देश के लिये प्रमुख समस्या बन गई है पर उससे निपटने के लिए हमारी जैसी तैयारियां होनी चाहिए उसका अभाव है उन्होने कहा कि सांस्कृतिक एवं एतिहासिक जड़ों पर कुठाराघात करके न तो देश को सुरक्षित किया जा सकता है और न ही सबल राष्ट्र की संकल्पना की जा सकती है ।