Skip to main content
report-amrut-parivar-karyashala-bhavnagar report-amrut-parivar-karyashala-bhavnagar report-amrut-parivar-karyashala-bhavnagar

विवेकानंद केंद्रगुजरात प्रांत के भावनगर विभाग द्वारा आयोजित "हेतु पूर्ण जीवन" निवासीय दंपति कार्यशाला का आयोजन 27 और 28 जुलाई को गढ़डा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में 17 दंपतियों के साथ उनके 24 बच्चे और 6 कार्यकर्ता शामिल हुएजिससे कुल 68 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यशाला में विविध खेलप्रेरणादाई गीत और अनुकरणीय चर्चा सत्रों के माध्यम से बच्चों का पालन-पोषणदांपत्य जीवनपरिवारआरोग्य और शाश्वत जीवन जैसे विविध विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया गया। प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत और दंपति के रूप में इन विषयों पर विचार-विमर्श कर नए अनुभव प्राप्त किए।

बच्चों के लिए मिट्टी के कामरंगपूर्तिखेलगीतकहानीनाटकवेशभूषा और "वेस्ट में से बेस्ट" जैसी विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गयाजिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।

कार्यशाला के समापन पर बी.ए.पी.एस. गढ़डा के पूज्य कोठारी स्वामी आध्यात्मिक स्वरूप दास जी ने परिवार भाव और अनुभूति के विषय पर आशीर्वचन प्रदान किएजिससे प्रतिभागियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इसके अलावाप्रतिभागियों ने मंदिर में स्थित प्रदर्शनी और परिसर का अवलोकन कर कार्यशाला की सुखद स्मृतियों के साथ वापसी की।

विशेष:

  • समग्र कार्यशाला का आयोजन अमृत परिवार संकुल द्वारा किया गया।
  • गढ़डा में होने वाली सभी व्यवस्थाओं का संचालन वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
  • बच्चों की गतिविधियों के लिए युवा टीम ने समर्पित होकर काम किया।
  • दंपतियों द्वारा जोड़ी सहित गीतों का गायन किया गयाजिससे कार्यशाला में संगीतमय वातावरण बना रहा।

यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव रहीजिससे उन्हें अपने दांपत्य जीवनपरिवार और आध्यात्मिक विकास के लिए नई दिशा और प्रेरणा मिली।

 

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho