विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी एवं, शामलदास आर्ट्स कॉलेज भावनगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 26 अक्टूबर 2026 को कॉलेज परिसर में प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक नेतृत्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मबोध, सामूहिकता और राष्ट्रभावना का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 19 छात्र, 15 छात्राओं, 4 NSS कार्यक्रम अधिकारियों एवं 5 कार्यकर्ताओं सहित कुल 43 प्रतिभागी उपस्थित रहे।







