12 January 2013 - आज के वैश्विक व सामाजिक उथल पुथल के कालखंड में भारत वर्ष के युवाओं को पुन: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। यह कहना है एचएससीएल के अधिशासी निदेशक रामाधार झा का। वे सार्ध शती आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभा यात्रा के बाद मजदूर मैदान सेक्टर चार में 150वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।