Skip to main content
INTERNATIONAL YOGA DAY VK INDORE

विवेकानंद केंद्र इंदौर नगर द्वारा आंतरराष्ट्रिय योग दिवस के शुभ अवसर पर कुल 6 जगह पर आयोजन किये गए | जिसमे लगभग 450 की संख्या में रहवासियों ने भाग लिया| 

आयोजन क्रमांक 01 

स्थान : आय.आय. टी. इंदौर | 

आय.आय. टी. इंदौर में आंतरराष्ट्रिय योग दिवस के अवसर पर सुबह 9.00 से 10.00 बजे कार्यक्रम किया गया | जिसमे कुल 150 की संख्या में प्राध्यापक, स्टाफ, पी.एच.डी छात्र एवं बी. टेक के छात्र उपस्थित थे | आयोजन के अवसर पर विशेष रूप से आय.आय. टी. इंदौर के रजिस्ट्रार, डीन ऑफ़ स्टूडेंट उपस्थित थे | आंतरराष्ट्रिय योग दिवस का आयोजन आयुष विभाग केंद्र सरकार के प्रोटोकोल के अनुसार किया गया | योग दिवस का प्रारंभ 3 ॐ एवं प्रार्थना से हुआ | प्रस्तावना में योग क्या है, योग का संक्षिप्त इतिहास एवं विकास, योग के आधारभूत तत्त्व, पारंपरिक योग संप्रदाय एवं स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यौगिक अभ्यास यह विषय विवेकानन्द केंद्र के नगर प्रमुख श्री सोनू गुप्ता ने रखा | योग दिवस का आयोजन   विवेकानन्द केंद्र के कुल 8 कार्यकर्ता के द्वारा पूर्ण किया गया | इस अवसर पर विवेकानन्द केंद्र प्रकाशन के पुस्तकों का स्टॉल जिसमे योग से संबंधित एवं स्वामी विवेकानन्द का साहित्य उपलब्ध कराया गया | 

आयोजन क्रमांक 02 

स्थान : सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, धन्वन्तरी नगर, राजेंद्र नगर विस्तार | 

राजेंद्र नगर विस्तार में विवेकानन्द केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आंतरराष्ट्रिय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कुल 130 रहवासिओं ने भाग लिया | यह आयोजन सुबह 6 बजे से किया गया |  योग दिवस के आयोजन में विशेष रूप विवेकानन्द केंद्र के मा. सह नगर संचालक श्री उमेश खंडेलवाल उपस्थित थे |

आयोजन क्रमांक 03 

स्थान : अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय, लोकमान्य नगर, राजेंद्र नगर विस्तार | 

आंतरराष्ट्रिय योग दिवस का आयोजन विवेकानन्द केंद्र के युवा कार्यकर्ताओ द्वार अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित किया गया | यह आयोजन आयुर्वेदिक महाविद्यालय के विवेकानन्द स्टडी सर्कल के कार्यकर्ता द्वार लिया गया जिसमे 12 कार्यकर्ता आयोजन में उपस्थित थे | कार्यक्रम में कुल 70 की संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थिओं ने भाग लिया | 

आयोजन क्रमांक 04,05 एवं 06 

स्थान : नेहरू नगर संस्कार वर्ग, बजरंग नगर संस्कार वर्ग एवं बिजलपुर, इंदौर | 

आंतरराष्ट्रिय योग दिवस का आयोजन नगर में चल रहे संस्कार वर्गों में आयोजित किया गया | यह आयोजन संस्कार वर्ग शिक्षकों द्वारा किया गया | योग दिवस में तीनो संस्कार वर्ग के कुल  150 की संख्या में परिवार उपस्थित थे |

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho