दिनांक 25 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को प्रातः 7:30 बजे विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा शिमला द्वारा राजकीय उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फागली (शिमला) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के अंतर्गत एक विशेष योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के कार्यकर्ताओं और स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से "51 सूर्य नमस्कार" का अनुशासित एवं ऊर्जावान अभ्यास किया। लगभग 65 प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।










