श्री ज्ञानेश महाविद्यालय, नवरगांव, तहसील-सिंदेवाही (चंद्रपुर) में आयोजित स्वामी विवेकानन्द जयंती (राष्ट्रीय युवा दिन) के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता लखेश्वर चंद्रवंशी ने ने कहा कि कोलम्बो से अल्मोड़ा तक सम्पूर्ण भारत का भ्रमण कर स्वामी विवेकानन्द ने अपने ओजस्वी वाणी से भारत को जगाया। स्वामीजी ने ही भारत को भारत से परिचित कराया। इसलिए विश्वकवि रविन्द्रनाथ ठाकुर ने कहा कि “भारत को जानना है तो विवेकानन्द का अध्ययन कीजिए।
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर द्वारा माननीय एकनाथ जी जयन्ती मारवाड़ी महाविद्यालय के सभागृह में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त बिहार-झारखंड सम्पर्क प्रमुख आ. विजय वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय प्रभारी दीपो मेहता द्वारा की गई !