Skip to main content
Universal Brotherhood Day - Devadhar - Atal Language Lab Universal Brotherhood Day - Devadhar - Atal Language Lab Universal Brotherhood Day - Devadhar - Atal Language Lab

आज दिनांक 11/9/2022 को अटल लैंग्वेज लैब में  विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा- देवघर के द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

रविवासरीय ज्ञानपाठशाला में आने वाले सभी छात्रों के बीच स्वामी विवेकानंद जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्न निर्माण का दायित्व आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक श्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा तथा परीक्षा परिणाम की घोषणा सेवानिवृत्त क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मुंगेर श्री व्रज किशोर सिंह जी के द्वारा किया गया। प्राप्त अंक के आधार पर छात्र अभिषेक कुमार बरनबाल और शिवम कुमार तृतीय स्थान पर,पियुष कुमार द्वितीय स्थान पर, सर्वोत्तम अंक लाकर वेदांत सत्यम प्रथम घोषित हुए।

वरिष्ठतम सेवानिवृत्त शिक्षक द्वय श्रद्धेय श्री गौरीशंकर शर्मा एवं श्री अशोक कुमार सिंह (जमशेदपुर, शैक्षिक प्रभा के संपादक) के कर कमलों से छात्रों को पुरस्कृत कर विवेकानंद जी के चित्र और चरित्र से सीखने का आशीर्वाद दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, शांति पाठ और पूज्य स्वामी जी के पावन चरणों में सुमन समर्पित कर किया गया।

आज के इस पुनीत अवसर पर अटल लैंग्वेज लैब पहुंचने वाले सभी अतिथियों का स्वागत संस्थापक डॉ विजय शंकर ने किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को सूत्र रुप में रखते हुए आगत अतिथियों ने छात्रों के समर्पण को सराहा एवं सभी को उत्तरोत्तर उन्नतिशील रहने की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अटल लैंग्वेज लैब आने वाले सभी छात्रों के साथ ही साथ श्री अशोक कुमार सिंह,श्री गौरीशंकर शर्मा,श्री व्रज किशोर सिंह,श्री अविनाश चंद्र राय,श्री विमल कुमार राय,श्री गोपाल नारायण चौधरी,श्री पंकज कुमार सिंह, श्रीमती मधुलिका शंकर की अहम भूमिका रही।

हर्षोल्लास के वातावरण में *मैं नहीं तू*,नफरत नहीं प्यार, विभेद नहीं सहयोग और लक्ष्य प्राप्ति तक कृतसंकल्प रहने का वचन ले और देकर, आगामी चौदह सितंबर हिन्दी दिवस पर पुनः मिलने के साथ विदा लिए।।

सभी आगत अतिथियों के प्रति श्रद्धा भाव और सतत सहयोग की कामना अटल लैंग्वेज लैब के प्रमुख पुजारी डॉ विजय शंकर ने किया।।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho