Skip to main content
samarth-bharatha-parva-krishna-public-school-bilaspur samarth-bharatha-parva-krishna-public-school-bilaspur

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी छत्तीसगढ़ प्रांत, शाखा बिलासपुर के दायित्व वान कार्यकर्ताओं के द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी में समर्थ भारत पर्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अम्बष्ट जी ,श्री रमन मिश्रा जी, श्रीमती  नमिता चौधरी जी एवं लगभग 1500 छात्र छात्राएं एवं 80 शिक्षकगण उपस्थित थे ।

Get update on VK Arattai Channel

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ ओम माखिजा जी संरक्षक विवेकानंद केंद्र शाखा बिलासपुर ने विवेकानंद जी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को चरित्र निर्माण पर बल दिया । डॉ उल्हास वारे जी, ज्योत्सना मिश्रा जी एवं डॉ सुषमा पंड्या जी भी उपस्थित थे ।डॉ सुषमा पंड्या ने बताया की यदि भारत को जानना है तो विवेकानंद जी के साहित्य का अध्ययन करें जिसमें हमें सिर्फ सकारात्मकता ही प्राप्त होता है, नकारात्मक हमें छू नहीं सकती। बच्चों से आवाहन किया, सकारात्मक सोच रखते हुए राष्ट्र निर्माण की ओर आगे बढ़े।

विद्यालय के बच्चों के द्वारा सुविचार , विवेकानंद जी के उपर भाषण, लोहड़ी के उपलक्ष्य में नृत्य, कविता प्रस्तुत किया। श्री रमन मिश्रा जी ने भी ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के वक्तव्य के पश्चात प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नमिता चौधरी जी ने किया।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho