Skip to main content
अमृत परिवार कार्यक्रम: रांची शाखा अमृत परिवार कार्यक्रम: रांची शाखा अमृत परिवार कार्यक्रम: रांची शाखा

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा रांची द्वारा अमृत परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार मिलन समारोह का आयोजन 28 मार्च 2024 को अपराह्न 5:00 बजे चिन्मय आश्रम, रांची में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री नंदलाल जी जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 36 परिवारों के अतिरिक्त स्थानीय कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, स्वागत एवं प्रस्तावना से की गई। प्रार्थना एवं संस्कार वर्ग के शिक्षक श्री शिव नारायण के द्वारा गीत गीत की प्रस्तुति के पश्चात मुख्य वक्ता श्री नंदलाल जी जोशी ने आज की परिस्थितियों में देश में परिवारों के विखंडन, एकल परिवार एवं कम से कम संतान के प्रति बढ़ते रुझान की चर्चा करते हुए चिंता प्रकट की।
 

मुख्य वक्ता ने कहा:

  • लोग अपने माता-पिता के जिम्मेदारी से विमुख हो रहे हैं।
  • आने वाली पीढ़ी के लिए संतान की जिम्मेदारी भी लेने में संकोच करते हैं।
  • पश्चिमी सभ्यता से वशीभूत एक वर्ग केवल अपने सुख तथा विलासिता के प्रति ज्यादा रुचि रखतें हैं।
  • कई देश हैं, जो हिंदू धार्मिक ग्रंथो और मंत्रों में अपना आदर्श ढूंढ रहे हैं।
  • हम अपनी पौराणिक मान्यताओं से दूर होते हुए दुख और अशांति की ओर ही बढ़ पाएंगे।
  • तीन-चार दशकों पूर्व तक के अपने देश की पारिवारिक व्यवस्था पर चर्चा की।
  • संयुक्त परिवार और पारिवारिक मामलों में एक दूसरे के प्रति श्रद्धा, सम्मान, सहयोग तथा प्रेम के की संस्कृति के बारे में चर्चा की।
  • आज स्थितियों में नकारात्मक बदलाव आया है, और इससे दूर करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।

 

उन्होंने उपस्थित सभी परिवारों के सदस्यों से अनुरोध किया:

  • प्रत्येक परिवार अपने आसपास के पांच परिवारों को अमृत परिवार कार्यक्रम जोड़ें।
  • नियमित अंतराल पर कहीं इकट्ठे होकर भगवद भजन करें।
  • अपने पौराणिक गौरवमय संस्कृति की चर्चा कर अपने जीवन में इसे उतारने का प्रयास करें।

 

चीन्मया मिशन आश्रम के आचार्य आदरणीय स्वामी परिपूर्णानंद जी सरस्वती ने कहा:

  • समाज में आजकल व्याप्त एक बड़ी कुरीति लीव इन रिलेशनशिप पर चर्चा की।
  • ऐसे भी लोग मिलते हैं, जो संतान में न रुचि रखकर केवल व्यक्तिगत आनंद में विश्वास रखते हुए जीवन यापन कर रहे हैं।
  • हम एक भयावह भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
  • अगर आपके माता-पिता ने आपको योग्य और समाज में सम्मान पाने लायक बनाया तो आपका भी उत्तरदायित्व है कि आप अपने से भी बेहतर एक नई पीढ़ी का निर्माण करें।
  • समाज के सभी सजग एवं जागरूक लोगों को इन विकृतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
  • अमृत परिवार के निर्माण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजन और शांति पाठ के साथ हुआ।

अमृत परिवार कार्यक्रम: विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य परिवारों को मजबूत और समृद्ध बनाना है। यह कार्यक्रम विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता है, आपका परिवार भी एक अमृत परिवार हो सकता है।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho