Skip to main content
karyakarta-prashikshan-shibir-june-2019

विवेकानन्द केन्द्र हिमाचल विभाग  द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 'रामकृष्ण तपोवन', साधुपुल सोलन में किया गया जिसकी रिपोर्टिंग 8 जून शाम 4:00 बजे रखी गई थी।  कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आरंभ 8 जून परिचय सत्र से हुई परिचय सत्र के पश्चात सभी शिबिरार्थी को समय सारणी लिखाने के पश्चात कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का महत्त्व बताया गया । कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समय सारणी सुबह 5:30 बजे से रात की 9:00 बजे तक रही जिसमें सभी शिविर आढ़तियों ने सुबह प्रार्थना, योग सत्र, चर्चा, मंत्राभ्यास के  बाद अल्पाहार, श्रम परिहार, श्रम संस्कार, प्रथम सत्र एवं  चर्चा और उसके पश्चात गीत एवं मंत्र अभ्यास गणशः और  द्वितीय सत्र, केंद्र वर्ग, भजन संध्या और प्रेरणा से पुनरुत्थान आदि में भाग लिया।

प्रथम सत्र का विषय स्वामी विवेकानंद राष्ट्रभक्त सन्यासी रहा जो माननीय मानसजी, उत्तर प्रान्त संगठक द्वारा संबोधित किया गया। दूसरा सत्र एकनाथजी एवं कथा विवेकानंद शीला स्मारक की जो माननीय कल्पनादीदी, हिमाचल विभाग संगठक,  के द्वारा संबोधित किया गया दूसरे दिन के सत्र कार्यपद्धती जो मानस भट्टाचार्य जी के द्वारा लिया गया दूसरा सत्र अनुशासन  मानसजी जी के द्वारा लिया गया, तीसरे दिन के सत्र केंद्र प्रार्थना भाग-1 कल्पनादीदी  के द्वारा लिया गया दूसरा सत्र हमारे उत्सव माननीय प्रदीपजी, हिमाचल विभाग प्रमुख द्वारा लिया गया। चौथे दिन का सत्र केंद्र प्रार्थना भाग-2 कल्पना जी के द्वारा लिया गया अंतिम सत्र आहुति सत्र कल्पनादीदी  और  प्रदीपजी  द्वारा   लिया गया।  

सत्र के पश्चात मंथन के विषय ऋषि परंपरा, हमारी धरोहर, कार्य पद्धति को सफल कैसे करें तथा अंतिम 2 दिन सभी शिविर राशियों को एक एक पुस्तक देकर उनकी प्रस्तुति रखी गई।

मंथन के पश्चात गीत एवं मंत्र अभ्यास किया गया जिसमें केंद्र प्रार्थना भोजन मंत्र एक के मंत्र प्रातः स्मरण आदि किया गया।

नैपुण्य वर्ग - प्रथम कहानियां कैसे ली जाती है जो माननीय मानस भट्टाचार्य जी द्वारा लिया गया दूसरा नैपुण्य वर्ग - संस्कार वर्ग  एवं  तीसरा नैपुण्य वर्ग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, जो युवा कार्यकर्ता गोपाल जी द्वारा लिया गया अंतिम ने पुण्य वर्ग केंद्र वर्ग जो माननीय कल्पनादीदी  द्वारा मार्गदर्शित हुआ ।

केंद्र वर्ग - इसमें योगाभ्यास खेल गीत चर्चा रही इसमें मुख्य खेल रहे मार्गदर्शक, सुरंग दौड़, दुर्ग विजय, मतीरे की फाक,  थैंक यू, गरीबा युद्ध,  रस्साकशी, leader leader change change, आदि चर्चा के विषय हमारे समाज में कुरीतियां महिला सशक्तिकरण और वामपंथ।

भजन संध्या गुरु, गणेश, शिव, शक्ति, राम, कृष्ण, मिश्र आदि के भजन लिए गए। शिविर आढ़तियों द्वारा भी कुछ भजन गाए गए।

प्रेरणा से पुनरुत्थान पहले दिन एक्शन सॉन्ग मानस आचार्य द्वारा, दूसरे दिन एक्शन गोपाल द्वारा दिया गया, इसके पश्चात प्रेरणा  से पुनरुत्थान में विभिन्न खेल खेले गए। दूसरे सूची में रामायण पात्र के नाम, महापुरुष के नाम, प्रेरणा से पुनरुत्थान में  भगिनी निवेदिता की कहानियां भी इसकेपश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा अंत में दिनचर्या अवलोकन किया गया। शिविर में कुल संख्या 20 रही। 

इस पांच दिवसीय आवासीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से सभी कार्यकर्ता मन में नए उमंग और उत्साह से समाज-राष्ट्र के लिए कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हुए। 

आइए आप भी विवेकानन्द केन्द्र द्वारा हिमाचल प्रदेश में समय - ऊर्जा समाज-राष्ट्र के लिए अर्पित करना चाहते है तो हमें  [email protected] पर ईमेल करे ।

 

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho