Skip to main content

विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी शाखा – ग्वालियर द्वारा दिनांक 6 फरवरी 2014 रथ सप्तमी के दिन “रथसप्तमी महोत्सव” के उपलक्ष्य में  “तेजस” – The Ultimate Source Of Energy, सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन “विवस्वान मंदिर”(सूर्यमंदिर) में किया गया। जिसमे ग्वालियर नगर के चयनित 22  विद्यालयों के 1061 विद्यार्थीयों ने भगवान सूर्य को आहुतियाँ दी । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री आदर्श कटियार जी, पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामभुवन सिंह कुशवाह जी, प्रान्त प्रमुख उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्यपाल हंस जी, मैनेजर, विक्रम वूलेन ने की ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण व अतिथियों द्वारा ॐ, भारतमाता एवं स्वामी जी के चित्रों पर पुष्पार्पण से हुई । इसके उपरांत मंच पर सामूहिक गीत एवं नृत्य विद्यार्थीयों द्वारा प्रस्तुत किये गए । इसके बाद आयोजन गीत
– “हो जाओ तैयार साथियों – हो जाओ तैयार......” को सभी बच्चो ने दोहराया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदर्श कटियार जी ने बच्चो को मार्गदर्शन देते हुए कहा की सूर्यनमस्कार केवल आसन और प्राणायाम का अभ्यास मात्र नहीं हैं । सूर्यनमस्कार करने से शारीरिक विकास के साथ ही बोद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होता हैं । विशिष्ट अतिथि श्री रामभुवन जी ने कहा की केंद्र के कार्यक्रम स्वामी जी के विचारो को आगे बढाने में सहायक हैं । अतः वि|kर्थियों को केंद्र की नियमित गतिविधियों से जुड़ना चाहिए । अध्यक्षता कर रहे श्री हंस जी ने कहा की इस प्रकार के आयोजन बार - बार करने से समाज में सकारात्मकता बढती हैं | कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय नगर प्रमुख श्री शशिदत्त गगरानी जी ने करवाया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल मथुरिया जी ने माना । कार्यक्रम का सञ्चालन श्री गिरीश पल जी ने किया । कार्यक्रम में केंद्र की स्थानीय शाखा के सभी कार्यकर्तागण एवं इस आयोजन की समिति के लोगो के साथ नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho