Guru Purnima, Patna, Vivekananda Kendra Guru Purnima, Patna, Vivekananda Kendra Guru Purnima, Patna, Vivekananda Kendra

दिनांक 13 जुलाई 2022 (बुधवार) को विवेकानन्द केन्द्र शाखा-पटना द्वारा 'गुरु पूर्णिमा' सह 'मातृ पूजन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री अजीत मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) एस.बी.आई. बैंक रहें, जिन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा वेद व्यास के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। वेद व्यास ने वेद की लिखित रचना की तथा भगवान श्री गणेश की प्रेणना से वेद को 18 पुराणों में बाँटा और एक लाख श्लोकों से महाभारत की रचना किया। वेद में सबकुछ निहित है जैसे गणित, विज्ञान, कला, ज्ञान इत्यादि। भारत अपने ज्ञान के लिए दुनिया में विख्यात रहा है, यहाँ सबसे प्राचीन विश्व विद्यालय और अखंड ज्ञान ज्योति रही। नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय इसके जागृत उदाहरण है।

गुरुस्तोत्र के बाद बच्चों द्वारा अपने माताओं के विधिवत पूजन किया गया और माँ के महत्व को भी बताया गया और अपने पुरातन संस्कार से अवगत कराया गया। राजीव नगर से आएँ हुए सभी बच्चे प्रायः संस्कार वर्ग के विद्यार्थी थे जो अपनी माँ के साथ उपस्थित हुएँ। मातृपूजन के बाद 2-3 गुरु भजन भी गाया गया फिर पुष्पांजलि करते हुए एक सकारात्मक संकल्प बच्चों को दिलाया गया। शान्ति मन्त्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तदोपरान्त प्रसाद वितरण आदि हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुखत: दायित्ववान कार्यकर्ता सुधीर अम्बष्ठ प्रान्त प्रमुख, ज्ञानेश्वर शर्मा प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख, शिखा सिंह परमार संचालक, सुलेखा बहन कार्यपद्धति प्रमुख अन्य कार्यकर्ता रूपादी, आदित्यभाई, सुभाषिनी दीदी, मंजूदी, अरविन्द बाबू समेत 33 लोग उपस्थित रहें जिनके सहयोग से नगर स्तरीय यह कार्यक्रम सफल हुआ।


Source URL: https://vrmvk.org/report/guru-purnima-patna-july-2022