Skip to main content

12 January 2013  अजमेर - आध्यात्मिक गुरु विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष भर चलने वाले समारोह का शनिवार को शोभा यात्रा के साथ आगाज हुआ। इस अवसर पर शहर में चार स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्राएं स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित थी। इस दौरान पूरा शहर विवेकानंदमय हो गया।

12 January 2013  अजमेर - आध्यात्मिक गुरु विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष भर चलने वाले समारोह का शनिवार को शोभा यात्रा के साथ आगाज हुआ। इस अवसर पर शहर में चार स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्राएं स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित थी। इस दौरान पूरा शहर विवेकानंदमय हो गया।

स्वामी विवेकानंद सार्ध शताब्दी के तत्वावधान में चार स्थानों से निकाली गई शोभायात्रा में शहर उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित 29 झांकियां शामिल थीं। यात्रा में  काली
माता के अखाड़े भी निकाले गए। इसमें युवाओं ने करतब बाजी दिखाई। इसके अलावा बैंड तथा ढोल के संगीत पर युवाओं की झूमती नाचती मंडलियां और समूह चल रहे थे। शोभायात्रा में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल थे। पहली शोभा यात्रा राजा साइकिल चौराहे से प्रारंभ होकर मार्टिंडल ब्रिज  पहुंची। दूसरी शोभा यात्रा जीसीए से शुरू होकर महावीर मार्ग केसरगंज पहुंची। ये दोनों शोभा यात्राएं केसरगंज तिराहे पर मिलने के बाद गांधी भवन चौराहा पहुंची। तीसरी यात्रा जवाहर रंगमंच से सुभाष उद्यान पहुंची। चौथी यात्रा सुभाष उद्यान से गांधी भवन चौराहा पहुंची। ये चारों यात्राएं गांधी भवन चौराहे से रामकृष्ण परमहंस स्मारक पहुंची। रामकृष्ण स्मारक पर हजारों लोगों ने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

समारोह में सार्ध शताब्दी समिति सदस्य उमरदान लखावत, रामचरण बंसल, आरएसएस के सुनील दत्त जैन, मोहन खंडेलवाल, निरंजन शर्मा, श्याम शर्मा, सुभाष गहलोत, विवेकानंद केंद्र की जीवनव्रती कार्यकर्ता श्वेता, देवेंद्र पंवार, कुसुम गौतम, विधायक वासुदेव देवनानी, कंवल प्रकाश, पार्षद भारती श्रीवास्तव, जेके शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देशभक्तिगीतों की प्रस्तुति : रामकृष्ण परमहंस स्मारक पर सांस्कृतिक संस्था सप्तक के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में विवेक पारीक ने 'भुवन मंडले, नव युग मुदयतु, सद्दाम ने 'ऐ मेरे
प्यारे वतन के लोगों, संतोष टेवाणी ने 'हमको अपनी भारत की माटी से, मुकुल नायक ने 'मेरे देश की अजब कहानी, अंशिता शर्मा ने 'जो समर में हो गए अमर, सीमा शर्मा, श्वेता चौरासिया, अक्षत जैमन और साथियों ने 'ये है नया हिंदुस्तान और साक्षी शर्मा ने 'वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति दी। गोप मीरानी ने हवाइन गिटार पर आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं और बीएन माथुर ने वतन की राह में गीत पेश किया। उनके साथ तबले पर नरेंद्र जैन, ढोलक पर ललित कुमार शर्मा, बांगो पर सैयद सादिक अली, हारमोनियम पर मुकुल नायक ने संगत दी। मंच संचालन सरोज लखावत ने किया।

शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों ने दिया सहयोग : समारोह में विवेकानंद केन्द्र, वीएचपी, भारत विकास परिषद, विद्या भारती, सहकार भारती, एबीवीपी, भारतीय सिंधु सभा, सेवा भारती, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय, पतंजलि योग समिति, जीनगर समाज, सप्तक, संस्कार भारती,  बाल संस्कार केंद्र, आदर्श विद्या निकेतन, शिवम स्कूल, ब्लॉसम स्कूल, अविनाश माहेश्वरी, इंजीनियरिंग कॉलेज, डीएवी, विरजानंद, हरिसुंदर सुंदर बालिका, डी बीएन, आर्य पुत्री सहित अन्य शामिल थे।

State
Media and Press Release

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho