स्व को राष्ट्र सेवा में अर्पित कर देने से ही जीवन की सार्थकता बनेगी व इस भाव से कार्य करना ही सद्गुण हैI उक्त उद्गार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भानुदास जी ने धार शाखा द्वारा आयोजित समिधा वर्ग (दिनांक 12/11/2015) में व्यक्त कियेI कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा की राष्ट्र सेवा का कार्य परम पुनित कार्य हैI तथा जो इस पथ पर चलता है सफलता स्वत: ही उसके कदम चूमती हैI उन्होंने स्वामी जी एवं एकनाथ जी के चरित्र से सीखने का आव्हान करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ को राष्ट्र सेवा के यज्ञ में स्वयं को समिधा बनाकर समर्पित करने की प्रेरणा भी समझ











