Skip to main content
गुरु पूर्णिमा का आयोजन राँची गुरु पूर्णिमा का आयोजन राँची2 गुरु पूर्णिमा का आयोजन राँची 3

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा–राँची द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में 1 अगस्त 2026, शनिवार को संध्या 5:30 बजे से लायन्स क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। 

Get update on VK Arattai Channel

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों, दानदाताओं, शुभेच्छकों, कार्यकर्ताओं और सभी प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित वार्षिक वृत्त प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर संचालित सेवा, संस्कार और संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण शामिल था।

कार्यक्रम में "प्रणव मंत्र ॐकार" विषय पर श्री विनोद कुमार गढ़यान जी का मुख्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा में ॐकार के आध्यात्मिक, मानसिक एवं वैज्ञानिक महत्व को अत्यंत सरल और प्रेरणादायक शैली में रेखांकित किया। उन्होंने समाज में संस्कार, सेवा, पारिवारिक समरसता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने हेतु विशेष प्रयासों का आह्वान किया। 

इसके पश्चात ग्यारह बार ॐकार के उच्चार के साथ राष्ट्र तथा समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। धन्यवाद ज्ञापन के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति संकल्प लिया गया ।
अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
 

Get involved

 
 

Be a Patron and support dedicated workers for
their YogaKshema.

Camps

Yoga Shiksha Shivir
Spiritual Retreat
Yoga Certificate Course

Join as a Doctor

Doctors Required at VKPR Hospital
IOCL Refinery Township
Paradip, Odisha.

Opportunities for the public to cooperate with organizations in carrying out various types of work

 

IT Contributors

 
Almighty Software Private Limited
Google
EmailLinkVerification
Microsoft
Zoho