विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भागलपुर शाखा की ओर से सोमवार, २१ सितंबर २०२६ को आनंद राम ढंढणिया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल २७८ उपस्थिति, १७८ छात्र-छात्राएं सहित शहर के १०० से अधिक प्रबुद्ध एवं विद्वत जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।









